CG : अवकाश के दिन अज्ञात चोरों ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा मे चोरी करने का प्रयास…

डोंगरगांव, ग्राम उमरवाही स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में अवकाश के दिन में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया गया। प्रवेश द्वार सहित लॉकर रूम का ताला तोड़ने में सफल होने के बाद चोरों ने लॉकर को खोलने में असफल रहे, जिससे लॉकर में रखे लगभग 10 लाख रुपए सुरक्षित रह पाया है। बैंक में घुसते ही चोरों ने सीसी कैमरे को कपड़ों से ढक दिया था, ताकि उनका चेहरा पहचान में न आ पाए। तीन दिनों के अंदर में यह अंचल के दूसरे ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास है, इससे बैंक प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति है।

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक उमरवाही के कर्मचारी शनिवार को अवकाश होने के कारण 26 सितंबर को बैंक को बंद कर चले गए थे। इसके बाद रविवार को कैशियर ने मैनेजर को सूचना दी कि बैंक के प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ है, जिसके बाद मैनेजर सहित अन्य कर्मचारी रविवार को ही बैंक पहुंचे। चेक करने पर पाया कि मुख्य द्वार के साथ-साथ लॉकर रूम का भी ताला टूटा है।

भोलापुर के ग्रामीण बैंक में भी चोरी का प्रयास हुआ: लॉकर रूम में लगे सीसी कैमरा को कमरे में लगे पर्दा से ढंक दिया गया था। लॉकर को चेक करने पर लॉकर में रखा 9 लाख 29 हजार 424 रुपए पेटी में बंद सुरक्षित था। इसके बाद बैंक मैनेजर ने डोंगरगांव थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 331 (4) व 62 के तहत अपराध दर्ज किया है। भोलापुरा के ग्रामीण बैंक में भी अज्ञात आरोपियों ने 24 सिंतबर की दरमियानी रात को चोरी का प्रयास किया था।

kgnews

Recent Posts

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

इंदौर   पीटीसी ग्राउंड पर मंगलवार को 988 नए आरक्षकों की दीक्षांत परेड हुई. परेड में…

51 minutes ago
महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

आरंग. विकासखंड आरंग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुज़रा में सियासी भूचाल आ गया…

1 hour ago
कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन विकास, तकनीकी…

1 hour ago
छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा   शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…

2 hours ago
इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…

2 hours ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…

2 hours ago