रायपुर। जिले की अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विगत सप्ताह में 66 खनिज वाहनों के विरूद्ध अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई जारी है।
रायपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने तहसील गोबरानवापारा के ग्राम पारागांव में अवैध रेत उत्खनन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेत खनन बंद पाए जाने की स्थिति किन्तु रेत खनन के लिए बनाए गए अवैध रैम्प को मशीन से नष्ट किया गया। साथ ही पारागांव के निकट ही गरियाबंद जिले में संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई कर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया है। ग्राम चीचा में अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 1 रबई और एक हाईवा को जब्त किया गया है। कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह के निर्देश में की जा रही कार्रवाई में खनिज विभाग के उप संचालक श्री के.के गोलघाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…
रायपुर । जल संसाधन विभाग के ईएनसी सजा या ता को बनाया जा सकता है…
रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ…
रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और 'जटायु मोक्ष' की प्रस्तुति ने बांधा…
जांजगीर। चांपा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो…
धमतरी। धमतरी जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय 'सार्थक स्कूल' के छात्र…