छत्तीसगढ़

CG : अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध भिलाई इस्पात संयंत्र ने की कार्यवाही

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश क्रमांक-44/2021 का अनुपालन करते हुए 8 जून को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के उपस्थिति में रिसाली सेक्टर में अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। आज की गई कार्यवाही के तहत 115ए, रिसाली सेक्टर में पिछले दस वर्षो से निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध बेदखली अभियान चलाया गया। बीएसपी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित आवास को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया।

इस क्षेत्र में निवासरत अवैध कब्जाधारियों को कई बार समझाइश दिया गया तथा संपदा न्यायालय द्वारा भी उन्हें तत्काल आवास खाली करने की हिदायत भी दी गई थी। परंतु इन कब्जाधारियों ने हठपूर्वक बीएसपी भूमि पर निर्मित आवास को खाली नहीं किया। इन कब्जाधारियों पर आज 08 जून को कार्यवाही करते हुए बीएसपी आवास को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया। नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा कब्जाधारियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही में स्थानीय पार्षद तथा कब्जाधारी द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया। पुलिस टी आई राजकुमार लहरे तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने अवैध कब्जेधारी तथा उनके समर्थकों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।

कार्यवाही में नगर सेवाए के प्रवर्तन अनुभाग की टीम, पीएचडी विभाग, प्राइवेट गार्ड, महिला श्रमिक, नेवई पुलिस थाना का पुलिस बल, कोतवाली थाना सेक्टर-6 के टी आई  राजकुमार लहरे, कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढाल सिंह बिसेन, महिला पुलिस बल, महिला गार्ड, महिला श्रमिक सहित लगभग 125 लोग टीम में सम्मिलित थे।

kgnews

Recent Posts

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में…

11 minutes ago
Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…

32 minutes ago
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…

39 minutes ago
सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…

1 hour ago
CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…

2 hours ago