जांजगीर.चांपा। जिले के नवागढ़ में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग ने एक अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई की है। बस स्टैंड के पास स्थित आदिले क्लिनिक बिना किसी वैध अनुमति के संचालित हो रहा था। नवागढ़ के बीएमओ डॉण् नरेश साहू के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। क्लिनिक संचालक मनोहर आदिले से जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह पेश नहीं कर सका। इसके बाद विभागीय टीम ने तुरंत कार्रवाई की। नर्सिंग होम एक्ट के तहत टीम ने क्लिनिक से दवाइयां जब्त की। साथ ही बीपी मशीन और खाली ऑक्सीजन सिलेंडर भी जब्त किए गए। अन्य चिकित्सकीय सामग्री भी टीम ने अपने कब्जे में ली। स्वास्थ्य विभाग को इस क्लिनिक की शिकायतें लगातार मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बीएमओ डॉण् साहू ने बताया कि नियमों के अनुसार क्लिनिक को सील कर दिया गया है।
रायपुर। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा…
रायपुर, अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक अक्षमता भी आपके…
326 आवेदन प्राप्त 134 का मौके पर हुआ समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण रायपुर, सुशासन…
गरियाबंद। जिले के खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक बड़ा हादसा हो…
बीजापुर। भोपालपटनम नगर पंचायत में सामने आए 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में…
रायपुर, प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से…