महासमुंद। सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त पाए गए कोचियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर तथा सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएनएस की धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत कुल 14 कोचियों को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित सभी मामलों की सुनवाई एसडीएम न्यायालय सरायपाली में की जाएगी। कार्रवाई के तहत प्रकरणों की सूची एसडीओपी सरायपाली को आवश्यक कार्रवाई हेतु उपलब्ध करा दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा यह प्रतिबंधात्मक कदम जिले में अवैध धान खरीदी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…