बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कृषि और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय अधिकारियों ने जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक को 730 बोरी अवैध धान के साथ पकड़ा है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के धान का परिवहन कर रहे थे. खाद्य विभाग की टीम ने धान को जब्त कर ट्रक को सीज कर दिया है.
बता दें, प्रदेश में 14 नवंबर से धान की सरकारी खरीदी प्रक्रिया शुरू होने वाली है, इससे पहले प्रशासन राज्य में अवैध धान के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. कलेक्टर ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि धान की खरीदी प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो और किसानों को उनका पूरा हक मिल सके. बीते कुछ दिनों में इस क्षेत्र में पहले भी अवैध धान के परिवहन की घटनाएं सामने आई हैं. हाल ही में एक पिकअप ट्रक से भी अवैध धान की बड़ी खेप पकड़ी गई थी.
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने के उद्देश्य…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में उत्पन्न…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…
रायपुर सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…