छत्तीसगढ़

CG : अवैध धान पर फिर कार्रवाई, साढ़े 3 लाख का 108 क्विंटल धान जब्त

बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध फिर कार्रवाई की गई। दो ठिकानों पर दबिश देकर 108 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। एक दुकान को टिम द्वारा सील भी कर दिया गया। जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए की है। कलेक्टर शरण ने कहा कि धान खरीदी के लिए अब सीमित समय बचा है। इस दौरान कोचिया और दलाल किस्म के लोग मौके का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। उनके मंसूबों को कुचलने टीमों को सक्रिय कर दिया है। 

जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि आज तखतपुर तहसील ग्राम भीमपुर में साहू किराना स्टोर प्रोपराइटर मनोज साहू पिता बंसीलाल साहू कोचिया के द्वारा 230 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के रखा गया था | जिसे संयुक्त टीम द्वारा जप्त किया गया और दुकान सील करने की कार्रवाई की गई | इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में  ग्राम लिम्ही में बलराम यादव के द्वारा 40 बोरी धान का अवैध रूप से संग्रहण करना पाया गया | जिसे मंडी अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत जप्त किया गया | इस प्रकार कुल 270 बोरी धान (108 क्विंटल) जप्त किया गया | उन्होंने कहा कि अब हर रोज कार्रवाई जारी रहेगी। खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी तेज कर दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…

14 minutes ago
CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

17 minutes ago
CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और छत्तीसगढ़ सरकार…

19 minutes ago
कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल

कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल

कोंडागांव. मालगांव पंचायत भवन में सिलाई प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा टल गया. भवन की…

20 minutes ago
CG : खनिज नियम के उल्लंघन पर 3 क्रेशर सील …

CG : खनिज नियम के उल्लंघन पर 3 क्रेशर सील …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा शनिवार…

21 minutes ago
रायपुर में पवन खेड़ा का RSS पर हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं

रायपुर में पवन खेड़ा का RSS पर हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं

रायपुर  कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि…

27 minutes ago