रायपुर। एनटीपीसी रायगढ़ से दुर्ग तक राखड़ परिवहन में संगठित अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय संत सनातन धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष राहुल तिवारी की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार के निर्देश पर तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने देर रात बड़ी संख्या में अवैध ट्रकों को पकड़ा। जांच में सामने आया कि ये ट्रक बिना पंजीयन प्रमाणपत्र, बीमा और फिटनेस सर्टिफिकेट के संचालित हो रहे थे। कई चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। इसके अलावा, ओवरलोडिंग और शराब के नशे में वाहन संचालन जैसे गंभीर उल्लंघन भी पाए गए, जिससे सड़क हादसों का खतरा बना हुआ था।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…