CG : अवैध प्लाटिंग से पानी निकासी होना हुआ बंद, फसल डूबने से किसान परेशान,

दुर्ग। जिले में लगातार बारिश से सभी नदी नाले खेत खलिहान उफान पर थे। बारिश बंद होने के बाद जलस्तर घटने से स्थिति सामान्य हो गई है। लेकिन नगपुरा गांव में लगभग 300 एकड़ की धान और अन्य फसल अभी भी डूबी हुई है। पीड़ित किसानों के मुताबिक, गांव में अवैध प्लाटिंग से पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है। जिसका स्थायी समाधान किसान चाहते है। आक्रोशित किसानों ने चक्काजाम की चेतावनी दी है।किसान अपनी समस्या को लेकर ग्रामीण कलेक्टर से पिछले 3 साल से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, कलेक्टर ने निरीक्षण तर समाधान का आश्वासन दिया है।

पिछले 5 सालों से खेतों में जल भराव की समस्या झेल रहे चेतन यादव, सुरेश सिन्हा, इरेंद्र यादव, प्रदीप देवांगन, हेमलाल सिन्हा, हेमचंद धनकर सहित सैकड़ों किसानों ने अपने दर्द साझा किया। 70 साल के बुजुर्ग किसान बिसौहा राम धनकर ने बताया कि कहा कि वह पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं। उनके खेतों का पानी आसानी से निकलता था। लेकिन रोड के उस पार पानी निकालने के रास्ते को अवैध प्लाटिंग करने वालों ने बंद कर दिया है। नगपुरा जालबांधा रोड के बाएं तरफ उनकी खेत पहली ही बारिश में डूब गई है। पहले पानी आसानी से निकल जाता था। लेकिन अवैध प्लाटिंग करने वालों ने पानी निकासी का रास्ता बंद कर दिया हैं।

kgnews

Recent Posts

छतरपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की 20 बड़ी दुकानों के ठेके निरस्त

छतरपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की 20 बड़ी दुकानों के ठेके निरस्त

छतरपुर छतरपुर जिले में आबकारी विभाग ने बड़े शराब ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते…

24 minutes ago
CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

1 hour ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

1 hour ago
CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…

2 hours ago
CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

3 hours ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

3 hours ago