बिलासपुर शहर से लगे तखतपुर राजस्व अनुविभाग में अवैध प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पांच ग्रामों की दर्जनभर से ज्यादा अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। अमेरी, घुरू,लोखंडी, पेंडारी और संबलपुरी में यह कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम ने प्रमुख रूप से सड़क, नाली और दीवारों पर किये गए अतिक्रमण को ढहाने का अभियान चलाया। इन ग्रामों के लगभग डेढ़ सौ भू स्वामियों को एसडीएम तखतपुर द्वारा नोटिस जारी कर 9 फरवरी की शाम 5 बजे तक जवाब मांगा था। एक भी भू स्वामी अथवा प्लाटर ने निर्धारित समय सीमा तक जवाब नहीं दिया। बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस व नगर निवेश विभाग से नक्शा पास कराए उन्होंने विभिन्न निर्माण शुरू किए थे। एसडीएम क्षेत्रज्ञ ने कहा कि तोड़फोड़ आगे भी जारी रहेगी।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…