छत्तीसगढ़

CG : अवैध महुआ शराब बेचते युवक गिरफ्तार

रायगढ़। जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम उसरौट में कल शाम पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई किया गया । पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ते हुए 12 लीटर महुआ शराब जब्त की और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक दिनांक 8 फरवरी 2025 की शाम कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामपाली उसरौट निवासी विनय कुमार चौहान (28) नाला किनारे अवैध महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त को टीम के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने शराब बिक्री करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी विनय कुमार चौहान के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1200) जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विनय का विरुद्ध पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के साथ आरोपी को रिमांड पर पेश किया गया है। इस कार्रवाई में एसआई कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक और चन्द्रेश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

47 minutes ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

1 hour ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

2 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

2 hours ago
जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और…

2 hours ago
शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी…

2 hours ago