छत्तीसगढ़

CG : अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 4 आरोपी को किया गिरफ्तार…

रायपुर। आगामी नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुये अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों, फरार अपराधियों की धर-पकड सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार देर रात्रि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 25 सदस्यीय टीम द्वारा रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों में स्थित देवारडेरा, बी.एस.यू.पी.कालोनी सहित बस्तियों में पैदल पेट्रोलिंग कर आकस्मिक चेकिंग की गई।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रातंर्गत कालीबाड़ी स्थित गांधी नगर में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब के साथ थाना कोतवाली के फरार आरोपी व हिस्ट्रीशीटर रवि साहू पिता स्व. राजू साहू उम्र 42 साल निवासी गांधी नगर रायपुर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 94 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 12,200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी रवि साहू थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 352/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के प्रकरण में भी लगातार फरार चल रहा था, इस प्रकरण में भी आरोपी रवि साहू की गिरफ्तारी की जा रहीं है।

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित देवारपारा में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी विशाल यादव उर्फ गंगा पिता देवेन्द्र यादव उम्र 25 साल निवासी देवार पारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखें 63 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती 8,100/- रूपये जप्त करने के साथ ही देवारपारा तेलीबांधा में एक अन्य आरोपी सूरज यादव पिता आनंद यादव उम्र 21 साल निवासी सुभाष नगर देवार पारा वृद्धा आश्रम के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 65 पौवा देशी शराब कीमती 6,500/- रूपये जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में क्रमशः अपराध क्रमंाक 825/25 तथा अपराध क्रमांक 826/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित रजबंधा मैदान के पास चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी फिरोज खान पिता स्व. रशीद खान उम्र 52 साल निवासी तालाब पार रजबंधा मैदान नव भारत प्रेस के पास थाना मौदहापारा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 24 नग बीयर, 25 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती 8,200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 274/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी 01. रवि साहु पिता स्व. राजू साहु उम्र 42 साल साकिन गांधी नगर रायपुर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर। 02. विशाल यादव उर्फ गंगा पिता देवेन्द्र यादव उम्र 25 साल निवासी देवार पारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर। 03. सूरज यादव पिता आनंद यादव उम्र 21 साल निवासी सुभाष नगर देवार पारा वृद्धा आश्रम के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर । 04. फिरोज खान पिता स्व. रशीद खान उम्र 52 साल निवासी तालाब पार रजबंधा मैदान नव भारत प्रेस के पास थाना मौदहापारा जिला रायपुर।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

4 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

4 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

5 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago