महासमुंद। जिले के तुमगांव में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और उसके परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 6 हाइवा ट्रकों को पकड़ा है, जो अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे थे। इनमें से 5 हाइवा सिरपुर पेट्रोल पंप के पास और 1 हाइवा गढ़सिवनी के पास से जब्त किया हैं। आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंपा दिया।
पुलिस के अनुसार, ये सभी हाइवा बलौदाबाजार जिले के बल्दाकछार से रेत लेकर आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया है, जिससे आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके।
खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ एक्शन मोड पर है और लगातार कार्रवाई कर रहा है। प्रदेश भर में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग अभियान चला रहा है। रेत का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों को पकड़ा जा रहा है और उन पर प्रतिबंधित कार्रवाई की जा रही है।
रतलाम चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…
भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…