धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज परिवहन, भण्डारण और उत्खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग सहित राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई में आज अल सुबह बरसते पानी में बिना पिटपास के रेत का अवैध परिवहन और ओवरलोड करते कुल 26 हाइवा वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की गई। इनमें 18 हाइवा बिना पिटपास के और 8 हाईवा ओवरलोड के शामिल हैं।
वाहनों को जब्त किया गया। यह हाईवा धमतरी जिले के भोयना, मथुराडीह एवं जंवरगांव मार्ग से जब्त किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में तहसीलदार अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार डहरे, पटवारी विनोद पटेल, सहायक उप निरीक्षक श्री रमेश साहू एवं 14 अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…
गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…
जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…
धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…
जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…
भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…