छत्तीसगढ़

CG : अवैध शराब बिक्री से त्रस्त पिपरहट्ठा के ‌ग्रामीणो ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर। शासन – प्रशासन से लगातार गुहार लगाने के बाद भी अवैध शराब बिक्री पर लगाम न लगने से त्रस्त व आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के दौरान ही इस पर स्थायी रोक लगाने व लिप्त तत्वों के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित मंदिर हसौद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है व इसकी प्रतिलिपि जनप्रतिनिधियों को सौंप जनभावना की सम्मान कराने ‌का आग्रह किया है ।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह , थाना प्रभारी अविनाश ‌ सिंह को बीते बुधवार 5 फरवरी को सौंपे गये इस ज्ञापन की प्रति क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल , क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह साहेब व शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा को प्रदत्त की गयी है। ज्ञापन में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी के गृह ग्राम होने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि लगातार शिकायत व‌ पुलिसिया कार्यवाही के‌ बाद भी इसमें लिप्त तत्व अपने गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं जिसके चलते ग्राम में अशांति का वातावरण बना रहता है और कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकता है । ग्राम में जुआ होने की जानकारी देते हुये इनमें लिप्त तत्वों के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने व इन असामाजिक गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने कठोर कार्यवाही का आग्रह किया है । श्री शर्मा ने शासन – प्रशासन की विफलता पर ग्रामीणों को एकजुट हो आंदोलनात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है व उनके अभियान को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुये संपन्न होने जा रहे पंचायत चुनाव में इसे एक मुद्दा बनाने व शराब – जुआ व‌ इनमे लिप्त तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाने वाले प्रत्याशियों को सबक सिखाने का आग्रह किया है । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार खासकर एक आपराधिक रिकार्डधारी असामाजिक तत्व ने आतंक मचा रखा है और ग्रामीणों को चुनौती देते हुये खुले आम शराब बेच रहा है तथा उसके आतंक के चलते ग्रामीण सामने आने से कतराते हैं । ज्ञापन में सरपंच वीर सिंह वर्मा , उपसरपंच प्रहलाद साहू , पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण ठाकुर, परमानंद सिंह ठाकुर , नूतन साहू , टेकराम साहू , रामनारायण सिंह ठाकुर आदि सहित सरपंच संघ के अध्यक्ष गोपाल धीवर के हस्ताक्षर ‌है । इधर पंचायत चुनाव के चलते कई ग्रामों में पियक्कड़ों की बन आने व‌ कई प्रत्याशियों के घर इनके जमावड़ा ‌लगने की जानकारी कई ग्रामों के ग्रामीणों से मिल रही है

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

50 minutes ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

1 hour ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

1 hour ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

1 hour ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

2 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

2 hours ago