छत्तीसगढ़

CG : अस्पताल में गंदगी-अव्यवस्था देखकर भड़कीं कलेक्टर,

कोरिया। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी शुक्रवार को अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए सुबह करीब 8 बजे पहुंची। उन्होंने इस दौरान विभिन्न वार्डाे का निरीक्षण भी किया। लापरवाही, उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगीकलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने अस्पताल में पसरी गंदगी पर जिम्मेदार डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मरीजों को उचित दवाई और देखभाल करना आपकी जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन हर सुविधा मुहैया करा रही है, उसका लाभ मरीजों और आम लोगों को मिले, यह आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन आप लोगों ने अपनी लापरवाही व उदासीनता के कारण अस्पताल की व्यवस्था चरमरा रही है। सीएमएचओ को फटकारकलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने हर वार्ड का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में डस्टबिन डिब्बा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। परिसर व वार्डाे में साफ-सफाई के आभाव, अस्पताल में लचर अव्यवस्था पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर को फटकार लगाई।मरीजों से जाना हालचालकलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने डायलिसिस कक्ष, शिशु वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी, सीटी स्कैन, लैब कक्ष आदि स्थानों पर पहुंचकर सीधे मरीजों व वहाँ कार्यरत कर्मियों से इलाज के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की, दवाई, टेस्ट, डॉक्टर की उपस्थिति के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त की। आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध होऔचक निरीक्षण कर कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता देखी। दवाओं की उपलब्धता और उपकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध हैं और उन्हें समय पर प्रदान किया जाए। साफ-सफाई को लेकर कोई समझौता नहींनिरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शौचालय व वार्डों की सफाई नियमित करने के निर्देश दिए। रसोई प्रभारी को जमकर फटकारकलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी। मेनू कार्ड के अनुरूप फल, नाश्ता व भोजन नहीं देने पर प्रभारी लिपिक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मेन्यू के अनुसार मरीज़ो को समय पर भोजन, नाश्ता उपलब्ध कराएं अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। नाली को तत्काल साफ करने के निर्देशनिरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीज कक्षों का भी अवलोकन किया बेडशीट साफ नहीं मिलने पर तत्काल बदलने कहा। अस्पताल परिसर में नाली की पानी जमा होने पर मौके से ही नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि पानी निकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करें। उन्होंने अस्पताल परिसर में आवारा मवेशियों के जमावड़ा पर सुरक्षा कर्मी को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में मवेशी न आए इस पर विशेष ध्यान रखें। एक सप्ताह के भीतर आवश्यक व्यवस्था करना होगाकलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने सीएमएचओ को एक सप्ताह के भीतर शौचालय, पेयजल, पंखा, बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने, दवाई, उपकरण खरीदने व अन्य आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉ. सेंगर से कहा कि नियमित रुप से वार्डों का निरीक्षण करें, लापरवाही बिलकुल नहीं बरते।

kgnews

Recent Posts

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव. फरसगांव तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने…

18 minutes ago
DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल  लगातार बढ़ती महंगाई से अन्य लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी परेशान…

24 minutes ago
PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

भोपाल  पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…

37 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में…

43 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…

50 minutes ago
मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शॉल, श्रीफल…

58 minutes ago