CG: अस्पताल में महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने थमाया नोटिस..

गरियाबंद | 21 अगस्त 2025। अस्पताल में गार्ड के इंजेक्शन लगाने के मामले में अब एक्शन की तैयारी है। पूरा मामला गरियाबंद जिला का है, जहां यहां एक महिला गार्ड ने मरीज को इंजेक्शन लगाया और यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर बी.एस. उईके ने घटना को गंभीर मानते हुए सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

वीडियो हुआ वायरल, लोगों में आक्रोश
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला गार्ड अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को इंजेक्शन लगा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान डॉक्टर और नर्स दोनों मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे।

पूर्व पार्षद ने किया खुलासा
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद योगेश बघेल ने बनाया। वे अपने भतीजे का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि महिला गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगा रही है। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और सवाल किया, तो डॉक्टर और नर्स का चौंकाने वाला जवाब सामने आया। उनका कहना था कि यह “प्रैक्टिस” है और गार्ड अक्सर इंजेक्शन लगा लेती है।

प्रशासन ने माना गंभीर लापरवाही
इस पूरे मामले को प्रशासन ने गंभीर लापरवाही मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर बी.एस. उईके ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिविल सर्जन का बयान
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सिविल सर्जन यशवंत ध्रुव ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिल चुकी है। जिन डॉक्टरों और नर्स की मौजूदगी में यह लापरवाही हुई है, उन्हें भी शो-कॉज नोटिस जारी किया जाएगा। उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी…

56 minutes ago
CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

जगदलपुर । नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार…

59 minutes ago
CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है।…

1 hour ago
CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक नवविवाहिता द्वारा सुसाइड के…

1 hour ago
CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने…

1 hour ago
CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर…

1 hour ago