छत्तीसगढ़

CG : आंख की सर्जरी कराने वाले दंतेवाड़ा के दो मरीज और आए, उनका भी दोबारा ऑपरेशन

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद संक्रमण के दो और मरीज बढ़ गए हैं। दोनों को अंबेडकर अस्पताल लाया गया है। नए मरीजों को मिलाकर अब अंबेडकर अस्पताल में लाए गए मरीजों की संख्या 16 हो गई है। दोनों नए मरीजों की भी दोबारा सर्जरी की गई है। इस बीच, चार मरीजों की आंखों में मिले बैक्टीरिया की रिपोर्ट आ गई है। चारों की आंखों में एक ही बैक्टीरिया एंट्रोबेक्टर मिला है।

अस्पताल में भर्ती दंतेवाड़ा के अन्य मरीज किस बैक्टीरिया से संक्रमित हैं, इसका पता नहीं चला है। उनके कल्चर की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। कुछ मरीजों की आंखों से सैंपल भी नहीं लिया जा सका है। इस बीच खबर है कि एक मरीज की आंख में हल्का सुधार हुआ है। उस मरीज को बाकी संक्रमित मरीजों से अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

कहा जा रहा है कि बाकी मरीजों की आंखों की सूजन कम होने के बाद ही उनकी जांच होगी। आंखों की रोशनी के बारे में कोई स्पष्ट दावा नहीं कर रहा है। मोतियाबिंद ऑपरेशन की नोडल अफसर डा. निधि ग्वालरे रोज सुबह शाम अंबेडकर अस्पताल पहुंचकर मरीजों की आंखों के बारे में जानकारी ले रही हैं।

नेत्र विशेषज्ञ संगठन की टीम करेगी जांच अखिल भारतीय नेत्र विशेषज्ञ संगठन की ओर से तीन रेटीना सर्जरी एक्सपर्ट डॉक्टरों का पैनल यहां भेजा जा रहा है। पैनल मरीजों को दिए जा रहे ट्रीटमेंट की जांच करेगा,ताकि मरीजों की स्थिति में बेहतर सुधार हो सके। इसके लिए अंबेडकर अस्पताल के नेत्र विभाग की एचओडी डा. निधि पांडे की ओर से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से चर्चा की गई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके लिए तुरंत मंजूरी दी। उसके बाद संगठन को सूचना दी गई। इस पैनल में हैदराबाद, सूरत और नागपुर के एक-एक विशेषज्ञ यहां आएंगे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

8 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

8 hours ago