CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर हो रही भर्ती, नौकरी का सुनहरा मौका …CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर हो रही भर्ती, नौकरी का सुनहरा मौका …

सुकमा। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम उरसांगल (उरसांगल-02), चिमलीपेन्टा (तुमलपाड), तारलागुडा (बैनपल्ली), किस्टाराम (मंगलगुड़ा एवं बेदेपाड़-02) तथा करीगुण्डम (पालोड़ी) केंद्रों में रिक्त हैं। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम ताडमेटला (ताडमेटला-02), सिलगेर (सिलगेर-02), भेज्जी (ओन्देरपारा), करीगुण्डम (फेसलपाड़), गोलापल्ली (तुमाबंगू), पेंटापाड़ (एन्टापाड़-01) तथा टेटराई (कसलपाड़) केंद्रों में रिक्त हैं।

इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार दिनांक 17 अप्रैल 2026 से 02 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से https://aww.e-bharti.in पर आवेदन (cg anganwadi bharti 2026 apply online) कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *