छत्तीसगढ़

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र और प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल कोडगार का भी कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज पेण्ड्रा विकासखण्ड के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र और प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल कोडगार का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या एवं उपस्थिति, आंगनबाड़ी में कराई जाने वाली गतिविधियों की जानकारी ली तथा बच्चों के बीच बैठकर प्लास्टिक से बने छोटे-छोटे जानवरों-शेर, घोड़ा, बैल, बकरी, कंगारू आदि को अपने हाथ में रखकर बच्चों को दिखाते हुए उनका नाम पूछकर बच्चों के ज्ञान की परख की। उन्होंने पूरक पोषण आहार वितरण पंजी का भी अवलोकन किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दर्ज शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने मिडिल स्कूल कोडगार में 8वीं कक्षा में विज्ञान विषय की पढ़ाई कर रहे बच्चों से और प्रायमरी स्कूल में 5वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई कर रहे बच्चों से मिलकर अध्ययन-अध्यापन का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछे और इस वर्ष 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह दी।

kgnews

Recent Posts

कमजोर मानसून पर CM साय का किसानों को भरोसा, बोले- सरकार साथ है, बारिश के हिसाब से करें खेती

कमजोर मानसून पर CM साय का किसानों को भरोसा, बोले- सरकार साथ है, बारिश के हिसाब से करें खेती

रायपुर. अल नीनो के असर से मानसून के कमजोर होने पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव…

40 minutes ago
3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन

3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन

3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य 'सहकार संकल्प दौड़' का आयोजन सहकारिता,…

46 minutes ago
MP में जी-राम-जी स्कीम लागू, 125 दिन रोजगार की गारंटी; 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

MP में जी-राम-जी स्कीम लागू, 125 दिन रोजगार की गारंटी; 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

भोपाल  केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (VB-G Ram-G)…

48 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर …

CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर …

रायपुर : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और…

1 hour ago
CG : डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार …

CG : डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार …

रायपुर : खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ)…

1 hour ago
CG : कम लागत, दोगुना फायदा : जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी …

CG : कम लागत, दोगुना फायदा : जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी …

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने…

1 hour ago