अम्बिकापुर, एकीकृत बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केंन्द्रों में कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती हेतु नियुक्ति आवेदन पत्र 03 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें गुरू घासीदास वार्ड क्र. 19 आंगनबाड़ी केंन्द्र हेलियापार- 02 में 01 पद एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आंगनबाड़ी केंन्द्र भट्ठापारा में 01 पदों पर भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं।
नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में जानकारी परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…