मनेन्द्रगढ़। शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से जहां एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 बच्चे बाल-बाल बच गए। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम करवटें बदल रहा था। गरज के साथ बारिश हो रही थी। इस बीच सुबह करीब पौने 11 बजे के दरम्यान मनेंद्रगढ़ शहर से लगे ग्राम पंचायत चैनपुर में वार्ड क्र. 3 निवासी 50 वर्षीया मनमती अपने घर के आंगन में काम कर रही थी। आंगन में 2 बच्चे भी उसके आसपास खेल रहे थे, तभी तीव्र गरजना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं आंगन में खेल रहे दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। महिला की मौत से घर में मातम पसर गया।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…