छत्तीसगढ़

CG : आगामी नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25

महासमुंद, आगामी नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिए आम जनता की सुविधा हेतु जिला कार्यालय महासमुंद के हमर गोहार कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) एवं शिकायत सेल की स्थापना की गई है। जिले में नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत सेल 24 घंटे सातो दिन संचालित रहेगी। जिसका दूरभाष क्रमांक 07723-223305 पर किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने हमर गोहार कक्ष के प्रभारी अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर को नियुक्त किया है। कलेक्टर लंगेह ने कक्ष संचालन के लिए तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक वर्ग-03 रेखा बघेल जिला निवार्चन एवं तरूण चंद्राकर जिला प्रशिक्षण संथान, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक वर्ग-03 सूरज कुमार पहाड़िया शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय रेवामोंगरापाली एवं रवि अग्रवाल शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक वर्ग-03 शिवम दुबे जिला अस्पताल एवं लेखराज बंजारे नवीन शासकीय महाविद्यालय कोमाखान की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारी हमर गोहार कक्ष में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आम जनता से विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं निर्वाचन संबंधित जानकारी को दर्ज कर प्रभारी अधिकारी को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

9 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

9 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

10 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

10 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

10 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

10 hours ago