CG : आग की चपेट में टायर दुकान, मशीनें जलकर खाक …
धमतरी। पुराना मंडी इलाके में टायर दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में दुकान के भीतर रखा टायर, मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गया. वहीं इलाके में हड़कप मच गया. जानकारी के मुताबिक, पुराना मंडी क्षेत्र के टायर दुकान में आग लगी. आग के विकराल रूप लेने के बाद क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया. उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए. घंटों तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख में तबदील हो गई थी. भीतर रखा सामान, मशीन जल गईं. जल-आपूर्ति और परिशोधन समय पर काबू पाने से आसपास की दुकानों तक लपटें फैलने से रोक दी गईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक तौर पर आग से दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…