CG : आजाद हिंद एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों और पेंट्री मैनेजर के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल…

जी.आर.पी ने दर्ज किया मामला, रायपुर स्टेशन में हुई झड़प

बिलासपुर । पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस में उस समय हंगामा मच गया जब अवैध वेंडरों और पेंट्री मैनेजर के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर स्टेशन पहुंचने से पहले कुछ अवैध वेंडर ट्रेन में चढ़कर खाने के पर्चे बांट रहे थे, जिसे देखकर पेंट्री मैनेजर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कथित रूप से बहस शुरू हुई जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

विवाद बढ़ता देख वेंडरों ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों को रायपुर स्टेशन पर बुला लिया। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, वेंडरों ने ट्रेन में चढ़कर पेंट्री मैनेजर पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, पेंट्री स्टाफ ने मिलकर जवाबी कार्रवाई करते हुए वेंडरों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही जी.आर.पी को मौके पर बुलाया गया। सभी आरोपियों को पकड़कर बिलासपुर लाया गया, जहां जी.आर.पी ने मामला दर्ज कर लिया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अवैध वेंडिंग पर सख्ती पहले से ही जारी है, लेकिन इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। जी.आर.पी मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में रिश्तों की मिसाल! बेटे के निधन के बाद सास-ससुर ने विधवा बहू का कराया पुनर्विवाह, पिता बनकर किया कन्यादान

भोपाल में रिश्तों की मिसाल! बेटे के निधन के बाद सास-ससुर ने विधवा बहू का कराया पुनर्विवाह, पिता बनकर किया कन्यादान

 भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को नई परिभाषा देने वाली एक भावुक…

22 minutes ago
CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

43 minutes ago
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि :…

47 minutes ago
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

1 hour ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

1 hour ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

2 hours ago