छत्तीसगढ़

CG : आज जिला अस्पताल, धमतरी में एक दिवसीय विशेष हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया…

धमतरी । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जिले में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में जन्मजात हृदय दोषों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला अस्पताल, धमतरी में एक दिवसीय विशेष हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह विशेष शिविर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यू.एल. कौशिक के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व से चिन्हित एवं पात्र बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जन्मजात दोष, विकासात्मक विलंब, पोषण संबंधी समस्याओं एवं गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उन्हें निःशुल्क एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में एमएमआई रायपुर की वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. किंजल बक्शी का विशेष सहयोग रहा। उनके द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से बच्चों की ईकोकार्डियोग्राफी जांच कर हृदय रोगों की सटीक पहचान की गई।

शिविर के दौरान कुल 53 बच्चों की विस्तृत जांच की गई, जिनमें से 49 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई। इनमें 26 बच्चों को तत्काल सर्जरी की आवश्यकता पाई गई, जबकि 23 बच्चों को नियमित फॉलो-अप एवं आगे के उपचार हेतु चिन्हित किया गया। वहीं 04 बच्चे ईको जांच में पूर्णतः सामान्य पाए गए।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित बच्चों के उपचार, सर्जरी, रेफरल एवं आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के लिए आवश्यक समन्वय एवं सहायता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी बच्चे को उपचार में विलंब या असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से बच्चों में गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्रकार के विशेष शिविरों से जरूरतमंद बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल रही है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि चिन्हित बच्चों को उपचार, सर्जरी एवं फॉलो-अप में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।”शिविर के सफल आयोजन में जिला स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं आरबीएसके टीम का सराहनीय योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

4 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

4 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

5 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

5 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

5 hours ago