बलरामपुर। सीमांकन के लिए दस हजार रुपए की मांग करने वाले पटवारी हेमंत कुजूर को एसीबी ने आठ हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। परसडीहा जनपद पंचायत वाड्रफनगर के रहने वाले राजेश पटेल ने भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। पटवारी हेमंत कुजूर ने सीमांकन करने के बदले पटेल से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की जिस पर उसने दो हजार रुपये पटवरी को दिया और आठ हजार रुपये काम होने के बाद देने की बात कही। लेकिन पटवरी के बार-बार दबाव बनाने क बाद राजेश ने इसकी शिकायत एनटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से की। इसके बाद एसीबी की टीम ने आज योजनाबद्ध तरीके से रंगे हुए आठ हजार रुपये राजेश को दिए और जैसे ही उसने पटवरी को यह रुपये दिए एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…