रायगढ़। जिला के पाकुट डेम में एक युवक की लाश मिली है। दो दिन पहले वह घर से निकला था और वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। तभी SDRF व पुलिस की टीम ने डेम में रेस्क्यू किया और शव को डेम से बरामद कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुर्रा का रहने वाला निलेश नायक 17 साल 3 नवंबर को अपने घर से निकला और रात तक वापस नहीं लौटा। ऐसे में परिजनों ने इसकी सूचना लैलूंगा थाना में दी। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। तब लोगों से जानकारी मिली कि उसे लैलूंगा के खम्हार डेम के जामबहर स्थिति पाकुट डेम की ओर जाते देखा गया है। ऐसे में पुलिस डेम के पास पहुंची तो यहां उसका बाईक व चप्पल मिला। जिसके बाद आशंका जतायी जा रही थी कि वह डेम में डूब गया है। तब लैलूंगा पुलिस व SDRF की टीम ने सोमवार को डेम में रेस्क्यू शुरू की।

रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह फिर से SDRF की टीम डेम में रेस्क्यू करने उतरी और सुबह करीब 10 बजे उसका शव डेम के किनारे में मिला। जिसे बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया है।

बताया जा रहा है कि पूछताछ में यह पता चला कि वह अपने दोस्तों से आत्महत्या करने से कैसा लगता है यह सवाल कर रहा था। जिसके बाद संभावना यह भी जतायी जा रही है कि उसने सुसाईड किया हो। हांलाकि युवक के मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *