रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम रायपुर के प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरन्तर बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. सफाई सम्बंधित जनशिकायतें मिलने पर स्थल निरीक्षण कर स्वच्छता को लेकर आवश्यक हिदायत दुकानदारों को दी जा रही है और दुकानों द्वारा गन्दगी फैलाया जाना पाए जाने पर सम्बंधित दुकानदारों से जुर्माना वसूला जा रहा है.

इस दौरान ठेला, गुमटियों के व्यवसायियों द्वारा कचरा नाले में डाले जाने, गीला एवं सूखा कचरा पृथक करके नहीं रखे जाने एवं गन्दगी फैलाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतें सही पायी गयी. इस पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर सम्बंधित ठेला, गुमटी के संचालक दुकानदारों पर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी हिदायत देते हुए कुल लगभग 4000 रूपये का जुर्माना वसूला गया एवं प्राप्त जनशिकायत का स्थल में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत त्वरित निदान किया गया.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *