सूरजपुर । खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. रेवटी (शाखा प्रतापपुर) में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है तथा किसानों को आवश्यकतानुसार सुचारु रूप से वितरण किया जा रहा है। समिति प्रबंधक द्वारा बताया गया कि 03 जून की स्थिति में यूरिया, डी.ए.पी., इफको, एस.एस.पी. सहित विभिन्न प्रकार के खाद का लगभग 3493 क्विंटल खाद का भंडारण शेष है।
किसान बोले – पर्याप्त मात्रा में मिल रहा खाद
समिति में खाद लेने पहुंचे किसानों ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। कृषक गोविंदा पटेल ने बताया कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रहा है, जिससे उनकी खेती आसानी से हो जाएगी। ग्राम सोंधिहा के मिथलेश पटेल तथा जगदल प्रसाद पटेल ने बताया कि समिति में उनके आवश्यकतानुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो जा रही है।
आवश्यकतानुसार करें उठाव – कलेक्टर की अपील
कलेक्टर रेना जमील ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप ही खाद का उठाव करें, ताकि सभी कृषकों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर सतत निगरानी रखी जाए तथा ऐसे प्रकरणों में लगातार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने आज महाराष्ट्र मंडल रायपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह…
भोपाल कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक बर्णवाल ने खरीफ की आगामी फसलों के संबंध में किसानों…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित “प्रकृति से…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा बस्तर संभाग में निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में…
भोपाल मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…