कोरबा। कटघोरा में वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद प्रत्याशी पवन अग्रवाल के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि एसडीएम सभागार में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें ‘गोंड-गंवार’ कहकर संबोधित किया।
गोंडवाना पार्टी के नेता लाल बहादुर कोर्राम की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। कोर्राम के अनुसार, जब रिटर्निंग अफसर के समक्ष चुनावी नियमों की जानकारी दी जा रही थी, तब पवन अग्रवाल ने टिप्पणी की, “हमें समझाने की जरूरत नहीं है, गोंड गंवार नहीं है।” उनकी इस टिप्पणी के बाद सभा में तीखी प्रतिक्रिया हुई और आदिवासी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात, आदिवासी नेताओं ने कटघोरा थाना पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…