जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेत्री रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन भी मिलेगा। किसानों की समस्या भी दूर होगी और युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा।
पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने जशपुर के आदिवासी बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐतेहासिक निर्णय लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमितशाह सहित केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश का बुनियादी ढांचा विकसित होने के साथ आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। गरीबी, बेरोजगारी से छत्तीसगढ़वासियों को मुक्ति मिलेगी। श्रीमती साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिल कर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए तेजी से काम करेेंगे।
श्रीमती साय ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है, जिसमें वे शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सालों में जनजाति समाज के विकास को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सरकार और जनजाति समाज के बीच संवादहीनता रही है। श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से उम्मीद है कि यह संवादहीनता खत्म होगी।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…