छत्तीसगढ़

CG : आबकारी उप निरीक्षक पद पर 2 जनवरी को होगी दस्तावेज व शारीरिक माप जांच…

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से आबकारी विभाग में आबकारी उप निरीक्षक के पद पर 85 अभ्यर्थियों का नियुक्ति हेतु चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए शासन द्वारा निर्धारित शारीरिक मापदंडों के परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित सभी अभ्यर्थियों को 2 जनवरी 2026 को सुबह 10.30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। शारीरिक माप, शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच आबकारी आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़, नार्थ ब्लॉक सेक्टर-19, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के प्रथम तल पर गठित समिति के समक्ष की जाएगी।

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी मूल प्रमाणपत्र, आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए गए अन्य आवश्यक दस्तावेज, उनकी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित स्वप्रमाणित प्रतियां तथा वर्तमान के दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर उपस्थित हों।

निर्धारित तिथि व समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के संबंध में विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की पहली सीढ़ी: कलेक्टर मिश्रा …

CG : खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की पहली सीढ़ी: कलेक्टर मिश्रा …

धमतरी। जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के…

3 minutes ago
CG : रायपुर में हिट एंड रन का मामला, पुलिस तलाश रही फरार कार चालक को …

CG : रायपुर में हिट एंड रन का मामला, पुलिस तलाश रही फरार कार चालक को …

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…

7 minutes ago
राजनांदगांव : आरके नगर चौक में सिग्नल लगाने के बाद भी ट्रैफिक बदहाल, रात में जाम…

राजनांदगांव : आरके नगर चौक में सिग्नल लगाने के बाद भी ट्रैफिक बदहाल, रात में जाम…

राजनांदगांव| आरके नगर चौक में ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं…

8 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में स्ट्रीट लाइट बंद, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं, सड़कों पर अंधेरा…

राजनांदगांव : वार्डों में स्ट्रीट लाइट बंद, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं, सड़कों पर अंधेरा…

राजनांदगांव| वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ गई है। शिकायत के बाद भी इनका…

10 minutes ago
राजनांदगांव : अंडरब्रिज निर्माण थम गया, वार्डवासी परेशान…

राजनांदगांव : अंडरब्रिज निर्माण थम गया, वार्डवासी परेशान…

राजनांदगांव | स्टेशन पारा में अंडरब्रिज का निर्माण थमा हुआ है। निर्माण कार्य लगातार पिछड़ते…

13 minutes ago
राजनांदगांव : लोडिंग-अनलोडिंग के कारण हो रहा ट्रैफिक जाम, नियम का पालन नहीं…

राजनांदगांव : लोडिंग-अनलोडिंग के कारण हो रहा ट्रैफिक जाम, नियम का पालन नहीं…

राजनांदगांव| शहर के भीतरी हिस्से में भारी वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग हो रही है। इससे जाम…

17 minutes ago