बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर तथा जिला अबकारी अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले में अवैध मदिरा परिवहन व भण्डारण पर लगातार कार्यवाही क़ी जा रही है।
इसी कड़ी में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भालूकोना में आरोपी सुमित कुर्रे एवं रविशंकर कुर्रे के द्वारा मोटर सायकल एच एफ डीलक्स में दो बैग में रखे कुल 200 पाव करीब 36 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। कार्यवाही में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क ) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। जिले में अवैध मदिरा परिवहन, धारण, चौर्यनयन के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, नगर सैनिक राजकुमारी पैकरा, चिंतामणि डहरिया मौजूद थे।
ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…
दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…
इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…
उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…
रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …