छत्तीसगढ़

CG : आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, कच्ची शराब के साथ दो स्कूटी जब्त

महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सरायपाली अन्तर्गत दो प्रकरण में 235.0 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं मदिरा परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी कुल कीमत 167000 रुपए जप्त किया गया। जिसमें ग्राम बेलमुंडी में गस्त दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर समयाभावश बिना सर्च वारंट प्राप्त किए गवाहों के समक्ष ग्राम अंतरझोला से बेलमुंडी की ओर आते हुए बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी में बैठे हुए दो व्यक्तियों क़ो पूछताछ करने पर चालक द्वारा अपना नाम गूंज राम खूंटे पलसपाली एवं पीछे बैठा हुआ व्यक्ति अपना नाम शिबो बरिहा ग्राम छिबर्रा बताया। स्कूटी में रखे बोरी की जाँच करते वक़्त आरोपी गूंज राम खूंटे मौक़े से फरार होना पाया। बाद में बोरी की तलाशी ली जाने पर 28 नग एवं डिक्की की तलाशी ली जाने पर 02 नग कुल 30 नग प्रत्येक में 5-5 लीटर कुल मात्रा 150 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जिसे जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी शिबो राम बरिहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इसी तरह द्वितीय स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एक्स 2384 में 02 व्यक्ति को रोककर नाम पूछने पर चालक अपना नाम करण जोल्हे एवं पीछे बैठा व्यक्ति धर्मेंद्र खूंटे बताया। परन्तु गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी क़ो गिरा कर भागने लगे और मौक़े से फरार होना पाया। स्कूटी के शीट एवं हैंडल के बिच में रखे हुए जुट बोरी एवं डिक्की की जाँच करने पर 17 नग पॉलिथीन में भरी हुई प्रत्येक में 5-5 बल्क लीटर कुल 85 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुवा शराब बरामद कर शराब एवं स्कूटी क़ो जप्त कर कब्ज़ा आबकारी लिया गया फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया एवं फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही मे दरसराम सोनी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सरायपाली, आरक्षक राज किशोर पाण्डेय, खिनीराम खुटे एवं वाहन चालक कमल पटेल एवं समस्त आबकारी स्टाफ उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बची जान …

CG : डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बची जान …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिला पुलिस की डॉयल-112 टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए…

21 seconds ago
CG : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

CG : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

छात्राओं को बाल विवाह, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी रायपुर ,…

4 minutes ago
CG : ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत …

CG : ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत …

अम्बिकापुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल…

7 minutes ago
CG : स्वच्छ जल, सुरक्षित कल की ओर बढ़ता एमसीबी

CG : स्वच्छ जल, सुरक्षित कल की ओर बढ़ता एमसीबी

ग्राम चरवाही में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जलजनित बीमारियों की…

9 minutes ago
CG : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़…

15 minutes ago
CG : ग्राम गधौरा में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान संपन्न

CG : ग्राम गधौरा में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान संपन्न

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, जल…

17 minutes ago