छत्तीसगढ़

CG : आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर ने ली एसआईआर को लेकर राजनैतिक दलों की समीक्षा बैठक

सूरजपुर/

आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर ने ली एसआईआर को लेकर राजनैतिक दलों की समीक्षा बैठक

    भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के संबंध में आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर, सरगुजा संभाग (अम्बिकापुर) की अध्यक्षता में सूरजपुर जिले में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर ने ली एसआईआर को लेकर राजनैतिक दलों की समीक्षा बैठक
                 बैठक में बताया गया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र – 04 प्रेमनगर, 05 भटगांव एवं 06 प्रतापपुर – में वर्तमान में कुल 980 मतदान केंद्र हैं। पूर्व में 889 मतदान केंद्र थे, जिन्हें युक्तियुक्तरण के तहत 91 नए मतदान केंद्र जोड़कर बढ़ाया गया है।
               विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा के उपरांत 28 अक्टूबर 2025 की स्थिति में जिले में कुल 7,40,212 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 6,65,504 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा किए गए। प्राप्त गणना प्रपत्रों के अनुसार 21,028 मृत मतदाता, 38,656 स्थानांतरित मतदाता, 6,465 दोहरी प्रविष्टि वाले, 7,962 अनुपस्थित तथा 597 अन्य श्रेणी के मतदाता चिन्हित किए गए। इस प्रकार कुल 74,708 मतदाताओं के गणना प्रपत्र इन कारणों से प्राप्त नहीं हुए।


                  23 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत जिले में 3,36,855 पुरुष, 3,28,642 महिला तथा 7 तृतीय लिंग मतदाता सहित कुल 6,65,504 मतदाता दर्ज किए गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 10,025 मतदाताओं को कैटेगरी ‘सी’ में रखा गया है। कैटेगरी ‘सी’ में वे मतदाता शामिल हैं, जिनका स्वयं अथवा जिनके पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विधिवत सुनवाई के बाद स्वीकार किए गए नामों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।


                 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 23 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 की अवधि में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के अनुसार 14,057 तथा अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2026 के अनुसार 1,613 भावी मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिले के शासकीय महाविद्यालयों से 311 एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों से 1,441 फॉर्म-06 प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 17,422 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु आवेदन मिले हैं। वहीं, नाम विलोपन के लिए 837 फॉर्म-7 तथा संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए 1,324 फॉर्म-08 प्राप्त हुए हैं।


                बैठक में आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर द्वारा कैटेगरी ‘सी’ के मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया तथा मतदान केंद्रों में लॉजिकल एरर के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस पर उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय से कार्य किए जाने की बात कही और निर्वाचन कार्यों की सराहना की।


                राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि मतदाताओं से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की जानकारी प्रत्येक साप्ताहिक बैठक में साझा की जा रही है, तथा संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है, जिस पर किसी भी दल को कोई आपत्ति नहीं है। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया…

4 minutes ago
CG : महिला को ब्लैकमेल कर रहे भूपेश को बदनाम करने वाले दो यूट्यूबर, FIR दर्ज …

CG : महिला को ब्लैकमेल कर रहे भूपेश को बदनाम करने वाले दो यूट्यूबर, FIR दर्ज …

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे दो यूट्यूबर्स…

10 minutes ago
कान्हा में CDV का खतरा, ग्वालियर जू अलर्ट पर; बाघिन मीरा के तीनों शावक फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगे

कान्हा में CDV का खतरा, ग्वालियर जू अलर्ट पर; बाघिन मीरा के तीनों शावक फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगे

ग्वालियर  कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) से सात बाघों की मृत्यु होने…

11 minutes ago
MP School Education: विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी

MP School Education: विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी

भोपाल  समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विकासखंड अकादमिक समन्वयक…

22 minutes ago
CG : हर घर मुनगा, घर-घर सुपोषण …

CG : हर घर मुनगा, घर-घर सुपोषण …

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के…

25 minutes ago
CG : सोनू सूद आज भिलाई में …

CG : सोनू सूद आज भिलाई में …

भिलाई। अभिनेता, समाजसेवी एवं परोपकारी व्यक्तित्व सोनू सूद आज भिलाई आ रहे है। क्लब हेड…

28 minutes ago