CG : आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई: 33 अस्पताल निलंबित, 26 का भुगतान रोका …

रायपुर । प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छत्तीसगढ़ में पंजीकृत अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नियमों का पालन नहीं करने और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी न करने पर कुल 33 अस्पतालों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 26 अस्पतालों के भुगतान और प्री-ऑथ को रोक दिया गया है।

क्यों हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। जांच में सामने आया कि कई अस्पतालों ने नए पोर्टल HEM 2.0 पर न तो आवेदन किया और न ही आवश्यक जानकारी अपडेट की।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई योजना में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

अस्पतालों को निर्देश
सभी पंजीकृत अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे HEM 2.0 पोर्टल पर निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पंजीयन और दस्तावेज अपलोड करें, ताकि मरीजों को निर्बाध सेवाएं मिलती रहें।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती
स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि नियमों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

21 अस्पताल निलंबित (जिन्होंने आवेदन नहीं किया)
New Ayushman Hospital, Bemetara
AP Surgical Center, Durg
IMI Hospital, Durg
Aum Hospital, Durg
Sai Kripa Multispeciality Hospital, Durg
Gangotri Hospital, Durg
Someshwar Hospital, Gariyaband
Sewa Bhawan Hospital, Mahasamund
Jowhary Hospital, Raipur
Mahadev Hospital, Raipur
New Raipura Hospital, Raipur
Shivam Hospital, Raipur
Saubhagya Hospital, Raipur
Jain Hospital, Raipur
Laxmi Hospital & Maternity Home, Raipur
Siddhi Vinayak Hospital, Raipur
Vardaan Hospital, Raipur
Vasudev Multispeciality Hospital, Raipur
Shri Rama Multispeciality Hospital, Raipur
Maa Sharda Nursing Home, Raipur
Om Netra Kendra & Laser Vision, Raipur

12 अस्पताल निलंबित (जानकारी अपडेट नहीं करने पर)
Pinaki Sobha Hospital & Maternity Care, GPM
MD Modi Memorial Hospital, Janjgir-Champa
Netam Hospital & Infertility Centre, Kondagaon
Shri Uttam Sai Care Hospital, Mahasamund
Shree Dani Care Multispeciality Hospital, Raipur
Shree Krishna Multispeciality Hospital, Raipur
Shri Mahaveer Hospital, Raipur
Shri Sai Ram Hospital, Raipur
Kalda Nursing Home, Raipur
Kanha Multispeciality Hospital, Raipur
Pragya Hospital, Raipur
Life Care Hospital, Raipur

26 अस्पताल: भुगतान/प्री-ऑथ रोका गया
Shakuntala Hospital, Balod
Suvidha Hospital, Durg
Roop Jeevan Hospital, Kabirdham
Shree Radhe Krishna Care Hospital, Mahasamund
Pandey Nursing Home, Raipur
Drishti Netralay, Raipur
Vaidehi Hospital, Raipur
Anant Hospital, Raipur
Shree Sai Care Hospital, Raipur
Anushka Hospital, Raipur
Mamta Hospital, Raipur
Lalmati Multispeciality Hospital, Raipur
Karma Hospital, Raipur
Shree Ram Multispeciality Hospital, Raipur
Raipur Hospital & Research Center, Raipur
Srimaa Sarada Arogyadham Hospital, Raipur
Roopjeevan Hospital, Raipur
Shri Dani Care Hospital, Raipur
Jeevan Anmol Hospital, Raipur
Sadbhavna Hospital, Raipur
Ekta Institute of Child Health, Raipur
Chandrani Sardarilal Eye & ENT Hospital, Raipur
Rawatpura Sarkar Hospital, Raipur
Aastha Multispeciality Hospital, Raipur
Chhattisgarh Eye Hospital, Raipur
Shashwat Hospital, Raipur

kgnews

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

रायपुर. बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए…

21 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू…

25 minutes ago
MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में आज भारी बारिश, भिंड में रेड अलर्ट; उज्जैन-सागर भी होंगे तरबतर

MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में आज भारी बारिश, भिंड में रेड अलर्ट; उज्जैन-सागर भी होंगे तरबतर

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।…

28 minutes ago
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस, ठेकेदारों के पंजीयन निलंबित

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस, ठेकेदारों के पंजीयन निलंबित

लोक निर्माण से लोक कल्याण गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस,…

32 minutes ago
रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! माता वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, कई गाड़ियां डायवर्ट

रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! माता वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, कई गाड़ियां डायवर्ट

 जालंधर  सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की…

58 minutes ago
CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…

1 hour ago