धमतरी। पुलिस लाईन रूद्री में आज पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं भर्ती कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में ही अकादमी चंद्रखुरी/पीटीएस.माना /जीआरपी.रायपुर के लिए 2400 अभ्यर्थियों को बुलवाया गया था। जिसमें लगभग 767 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनके दस्तावेजों की छानबीन परिक्षण किया गया एवं नाप जोक किया गया जिसमें 52 अभ्यर्थी अपात्र पाये गए। 715 अभ्यर्थी ही पात्र पाये गये जिनका 100 मीटर दौड़,800 मीटर दौड़,गोला फेंक,लंबी कूद,ऊची कूद सहित शारिरिक दक्षता का परीक्षा लिया गया है।
कुछ अपात्र एवं कुछ अभ्यर्थी के दस्तावेज में खामी पाये गए हैं,उन अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति (अपील) की जा रही है जिसका पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं भर्ती कमेटी द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभ्यर्थियों से लगातार ये अपील भी की जा रही है की। (01)- उपरोक्त पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है। (02) छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल भर्ती में पूर्णतः पारदर्शिता बरती जा रही है आप किसी के भी झांसे में ना आयें। (03) पुलिस भर्ती कराने के नाम पर कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो ऐसे लोगों की सूचना तत्काल धमतरी पुलिस को दें उस पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। (04) यदि कोई अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती हेतु पैसा देते है एवं भर्ती कराने के लिए कोई पैसा लेते है,तो दोनों के उपर कानूनी कार्यवाही की जावेगी और उस अभ्यर्थी को पुलिस भर्ती की प्रक्रिया से अलग किया जावेगा।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…