छत्तीसगढ़

CG : आरडीए ने कौशल्या माता विहार में हो रहे 500 कब्जे हटाए…

रायपुर । कौशल्या माता विहार योजना (कमल विहार) के सेक्टर 3 में योजनाबध्द तरीके से किए जा रहे अवैध कब्जा को आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से हटा दिया। कल दोपहर बाद अचानक फैली एक अफवाह के बाद गोकुलनगर, बोरियाखुर्द, लालपुर और संतोषीनगर के निवासियों ने बोरिया तालाब के क्षेत्र सेक्टर 3 की खुली भूमि पर बांस, बल्ली, चादर, बोरा,रस्सी और साडियां लगा कर जमीन की घेराबंदी शुरु कर अपना कब्जा जमा करना शुरु कर दिया था।

इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल थी। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने प्राधिकरण के पूरे अमले को सक्रिय किया और निर्देश दिया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए आज ही सारे कब्जे हटाए जाएं। इस पर प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ शिम्मी नाहिद के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम जोन – 10 और पुलिस प्रशासन के समन्वय से दोपहर 12 जेसीबी की मदद से स्थल पर बनीं झोपड़िया और कब्जे हटाए गए।

कब्जा करने वालों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने कल दोपहर यह अफवाह ऊड़ाई थी कि कौशल्या माता विहार क्षेत्र में जमीन बंट रही है जिसे चाहिए वह आ कर जमीन घेर ले। इसके बाद लगभग 500 लोगों ने बांस, बल्ली, साड़ी, चादर, रस्सी और बोरा लगा कर जमीन घेरना शुरु कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण प्रशासन व्दारा दलबल के साथ कौशल्या माता विहार जा कर ढ़ाई घंटे में सभी कब्जे हटा दिए।

प्राधिकरण की ओर अधीक्षण अभियंता एम.एस. पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता सुशील शर्मा, उप अभियंता कीर्ति केमरो, राकेश मनहरे, राजस्व अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, राजस्व विभाग की तहसीलदार श्रीमती ख्याति नेताम, नगर निगम जोन 10 के सहायक अभियंता सुशील अहिरे, महिला व पुरुष पुलिस की उपस्थिति में पूरे क्षेत्र से हो रहे अवैध कब्जों को हटाया गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कौशल्या माता विहार योजना के सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार से अवैध कब्जा न हो इसके लिए सतर्क हो कर कार्य करें।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

3 minutes ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

16 minutes ago
CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…

24 minutes ago
CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

2 hours ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

2 hours ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

2 hours ago