कोरबा । मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में 45 वर्षीय पेंटर राकेश चौहान ने अपने घर में लोहे के एंगल से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गया था। शुक्रवार सुबह परिजनों ने जब उसका कमरा खोला तो वह फंदे पर लटका मिला।
स्थानीय भाजपा नेता सरजू द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मानिकपुर चौकी प्रभारी सुदामा पाटले की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। परिजनों के बयान के अनुसार, राकेश की पत्नी 12 साल पहले उसे छोड़कर दूसरी शादी कर चुकी थी। तब से राकेश अकेले अपनी बेटी की परवरिश कर रहा था, जो वर्तमान में कक्षा नौवीं में पढ़ती है।
बताया गया कि राकेश शहर का जाना-पहचाना पेंटर था और वर्षों से इसी पेशे में सक्रिय था। लेकिन आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। बीमारी के बावजूद इलाज कराने में असमर्थ था।
पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना न केवल आर्थिक संकट की मार झेल रहे लोगों की व्यथा को उजागर करती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की जरूरत को भी रेखांकित करती है।
राजनांदगांव l राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के तहत 72.29 लाख…
राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष व…
राजनांदगांव | पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जब्त नशीली चीजों…
राजनांदगांव | ग्राम पंचायत बांट गांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 पौधों में…
रायपुर। आरंग से लगे नगर पंचायत समोदा में भाजपा पार्षदों के कथित सामूहिक इस्तीफे से…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ…