CG : आर्मी जवान के साथ 15 लाख की ठगी, बैंक कर्मी ने ही लगाया चूना …
बालोद। जिले में आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला सामने आया है. अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी निवासी जवान गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में 2 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन करने पहुंचा था. आरोप है कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने हेरफेर करते हुए 2 लाख की जगह 17 लाख रुपये का लोन सैंक्शन करवा दिया. जैसे ही जवान के खाते में लोन की राशि आई, आरोपी ने किसी अन्य खाते में 15 लाख 50 हजार ट्रांसफर करवा लिए. जवान की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है.
बैंक से लोन की किस्त जमा करने के लिए दबाव आया तब जाकर ऑर्मी जवान को पता चला कि उन्होंने 2 लाख का लोन लेने आवेदन किया है. लेकिन उनके नाम से 17 लाख का लोन निकाल लिया गया है. ठगी होने की जानकारी पर ऑर्मी जवान ने गुंडरदेही थाने पहुंचकर शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गुंडरदेही टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला संज्ञान में आया है. प्राइवेट बैंक के रेखराम साहू के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…
रायपुर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…
विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…
जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…
विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…
वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…