भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत सड़क पर आवारा घुम रहे मवेशियों को पकड़ने का अभियान जारी है। सड़को एवं गली मोहल्लो में मवेशियो के बैठे रहने से होने वाले वाहन दुर्घटना को देखते हुए निगम द्वारा घड़पकड़ की जा रही है। मवेशियो के मालिको द्वारा अपने मवेशियो को खुला छोड़ देते है। जिससे मवेशी गली, मोहल्लो, सड़को पर कहीं भी जाकर बैठ जाते है या खड़े रहते है। आम नागरिक वाहन से सफर करते है, जिससे मवेशी उनके सामने आ जाते है और टकराकर दुर्घटना का शिकार हो जाते है।
आम नागरिक वाहन चलाते समय हार्न बजाने के बाद भी मवेशी उनके सामने से हटते नहीं है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार रोका छेका अभियान लगातार निगम भिलाई के सभी जोनों में जारी है। गुरूवार को टीम द्वारा मवेशियो को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 14 गाय एवं 8 सांड को पकड़ा गया। पकड़े गये गाय को कोसानाला शहरी गौठान एवं सांड को डी मार्ट के पास बने गौठान में ले जाकर छोड़ा गया। अकसर देखने में आता है बारिश के मौसम में जानवरो को मक्खी काटती है। इससे बचने के लिए जानवर रोड़ में आकर बैठ जाते है। मवेशिको के मालिको को पहले भी निगम द्वारा कई बार समझाईस दी गई है साथ ही उनके उपर अर्थदण्ड भी लगाया गया है। फिर भी मवेशियो को खुला छोड़ देते है। निगम आयुक्त ने मवेशियो के मालिको से अपील की है कि अपने मवेशियो को खुला न छोड़े घर पर बांध कर रखें। जिससे सड़को पर मवेशियो से होने वाले वाहन दुर्घटना को रोका जा सके।
रायपुर । जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा सरकार राज्य की…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचे, जहां…
भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के केवल…
मुंगेली : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में…
मुंगेली : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत…
मुंगेली : शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर…