गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. जिले में भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही के जंगल बीते दो दिनों से मादा बाघ की दहाड़ से गूंज रहा है. मरवाही वनमंडल के परासी गांव में बीते दिन इस बाघ को किसान के बैंगन की फसलों के बीच देखा गया था, जिसकी सूचना के बाद वन मंडल लगातार बाघ पर नजर रख रहा है. आज बाघ की ड्रोन से तस्वीर ली गयी है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मादा बाघ जंगलो में आराम कर रही है. वहीं आवासीय क्षेत्र में बाघ की धमक से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बना हुआ है.
मरवाही वनमंडल के DFO रौनक गोयल सहित वन विभाग कर्मचारी मादा बाघ की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगलों की तरफ न जाने और समूह में रहने, सावधान रहने की अपील की है. ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि से बचा जा सके. इसके अलावा अचानक मार टाइगर रिजर्व के डॉक्टर्स की टीम और वाइल्ड लाइफ स्पेशलिस्ट भी यहां मौजूद है जो बाघिन पर नजर बनाए हुए हैं.
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अनूपपुर वनमंडल के अमरकंटक के जंगलों में बाघ की मौजूदगी देखी गयी थी. संभावना जतायी जा रही है कि ये बाघिन वही है, जो भटक कर अपने लिए नए क्षेत्र की तलाश कर रही है.
ग्वालियर सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की विशाल पैतृक संपत्ति के बंटवारे…
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को…
भोपाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल बेंच ने भोपाल की मशहूर शाहपुरा झील को लेकर…
कृषक कल्याण वर्ष-2026 प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान" छोटे किसान आसानी…
भोपाल " देशभक्ति-जनसेवा" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की शासकीय रेलवे…
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु सोना-चांदी और बहुमूल्य…