छत्तीसगढ़

CG : इलेक्ट्रानिक पैड की चोरी, 5 युवक गिरफ्तार

बालोद । इलेक्ट्रानिक पैड चोरी मामले में खुलासा हुआ है। भोजराम साहू ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना 01.09.2024 को अपने अन्य साथियों के साथ अपने वाद्ययंत्रों सहित रामायण का कार्यक्रम देने ग्राम बासीन डॉ० निकेश निषाद निवासी बासीन के घर छट्ठी कार्यक्रम में गये थे। रामायण कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रार्थी अपने अन्य साथियों के साथ खाना खाने के लिये गये, उसी दौरान घर के अंदर कमरा में इलेक्ट्रानिक पैड (बाजा) ROLAND SPD-20, एक नग ADOPTOR, दो नग स्टीक को काला रंग के बैग में भरकर रखे थे, खाना खाकर वापस आने पर देखे कि उक्त इलेक्ट्रानिक पेड नहीं था, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा कमरा अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर इलेक्ट्रानिक पैड (बाजा) ROLAND SPD-20, एक नग ADOPTOR, दो नग स्टीक जो काला रंग के बैग में भरकर रखे थे, कुल कीमती 90,000 रू. को बैग सहित चोरी कर ले गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सनौद में अपराध क्रमांक 135/2024 धारा 305, 331 (4), 3 (5) भा०न्या०सं० कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक एस०आर० भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के दिशा निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक डी०एस० यादव थाना प्रभारी सनौद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर 24 घंटे के भीतर 05 आरोपीगण (01) टोमेश्वर उर्फ तामेश्वर यादव पिता गुमान सिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, ग्राम बासीन, (02) टिकेश्वर पिता ओंकार राम निषाद, उम्र 25 वर्ष, ग्राम बासीन, (03) मोहन निषाद पिता स्व० मंथीर निषाद, उम्र 20 वर्ष, ग्राम बासीन, (04) भूषण लाल उर्फ मुकुंद पिता स्व. प्रेमलाल निषाद, उम्र 24 वर्ष, ग्राम बासीन, (05) सुनील यादव पिता टोमन यादव, उम्र 21 वर्ष, ग्राम बासीन, थाना सनौद, जिला बालोद (छ०ग०) को कड़ाई से पूछताछ करने अपराध घटित करना स्वीकार किये।

जिनके खिलाफ विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी गये मशरूका इलेक्ट्रानिक पैड (बाजा) ROLAND SPD-20, एक नग ADOPTOR, दो नग स्टीक जो काला रंग के बैग में भरकर रखे थे, कुल कीमती 90,000 रू. को बरामद किया गया। आरोपीगणों के विरूध्द अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 07.09.2024 के 11. 30, 11.40, 11.50, 12.00, 12.10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को दिया गया। बाद माननीय न्यायालय बालोद के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया।

आरोपी का नाम पता – (01) टोमेश्वर उर्फ तामेश्वर यादव पिता गुमान सिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, ग्राम बासीन (02) टिकेश्वर पिता ओंकार राम निषाद, उम्र 25 वर्ष, ग्राम बासीन (03) मोहन निषाद पिता स्व० मंथीर निषाद, उम्र 20 वर्ष, ग्राम बासीन (04) भूषण लाल उर्फ मुकुंद पिता स्व. प्रेमलाल निषाद, उम्र 24 वर्ष, ग्राम बासीन (05) सुनील यादव पिता श्री टोमन यादव, उम्र 21 वर्ष, ग्राम बासीन, थाना सनौद, जिला बालोद

kgnews

Recent Posts

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…

28 minutes ago
छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…

30 minutes ago
मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

59 minutes ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

1 hour ago
जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…

2 hours ago
बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…

2 hours ago