छत्तीसगढ़

CG : ईंट भट्ठे में हुआ बालबाड़ी का संचालन

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया गया था कि वे सोमवार को आम नागरिकों से मिलने के लिए अनिवार्य रूप से अपने दफ्तर में उपस्थित रहें। इसी तरह उन्होंने मंगलवार को समय सीमा की बैठक होने की वजह से अधिकारियों को बुधवार, गुरूवार सहित अन्य दिनों में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी फील्ड पर जाकर लेने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के इस निर्देश के पश्चात् अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली जा रही है। इसी कड़ी में उप संचालक कृषि अजय अनंत द्वारा विकासखण्ड पाली के ग्राम भेलवाटिकरा में भूमि संरक्षण कार्यालय द्वारा किए जा रहे लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उप संचालक कृषि ने ग्राम पंचायत डोंगानाला अंतर्गत ग्राम गणेशपुर के मोहल्ला बिरहोर पारा में विशेष पिछड़ी जनजाति कृषकों को सामुदायिक खेती से जोड़ने एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बैठक आयोजित कर आवश्यक जानकारी प्रदान की। मौके पर सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी चित्रागंद ठाकुर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जीपी डिक्सेना, आरएस पाल, अजय सिंह आदि के द्वारा किसानों से चर्चा कर जानकारी प्रदान की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज द्वारा शासकीय विद्यालय आमाडांड, ढेंगुरडीह, कोरकोमा का निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन वितरण सहित विद्यालय संचालन की जानकारी ली गई। उन्होंने शिक्षकों को समय पर उपस्थित होने और बेहतर अध्यापन के निर्देश दिए। सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती आभा पाठक द्वारा विकासखण्ड कटघोरा अंतर्गत ग्राम देवरी में कृषक सियाराम, पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उड़ता में बिरहोर जनजाति के कृषकों के स्थल का निरीक्षण कर सामूहिक खेती एवं उद्यानिकी को बढ़ावा देने प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की डीडीओ श्रीमती प्रीति खोखर चखियार द्वारा भी लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कोरबा शहरी के दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए जाने पर मानदेय काटने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने मिशन वात्सल्य अंतर्गत शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालक एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण सेवा भर्ती मातृछाया का भी निरीक्षण किया और किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत निहित मानक मापदण्डों का पालन करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती चखियार द्वारा रामपुर सेक्टर कोरबा शहरी में अपनी उपस्थिति देकर बैठक ली गई। उन्होंने सहायक आयुक्त श्रम के साथ कटघोरा अंतर्गत ईंट भट्ठा पतरापाली, नवापारा, धंवईपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कटघोरा ब्लॉक के पतरापाली, धंवईपुर में संचालित चार ईंट भट्ठों में तीन बालबाड़ी आरंभ किया गया है। यहाँ श्रमिकों के बच्चों को कार्यस्थल पर भोजन और अन्य पोषण आहार मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश पश्चात् अधिकारियों द्वारा फील्ड पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : उत्तर बस्तर कांकेर : लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू …

CG : उत्तर बस्तर कांकेर : लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू …

उत्तर बस्तर कांकेर : क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से…

9 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

रायपुर : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं…

12 minutes ago
राजनांदगांव : प्राचार्य ने 6 लाख का किया गबन, सस्पेंड …

राजनांदगांव : प्राचार्य ने 6 लाख का किया गबन, सस्पेंड …

राजनांदगांव। जिले में वित्तीय अनियमितता बरतने वाले प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया…

17 minutes ago
CG : केलकरपारा स्टेशन रोड की सफाई करवाकर कचरा उठवाई गई …

CG : केलकरपारा स्टेशन रोड की सफाई करवाकर कचरा उठवाई गई …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत…

28 minutes ago
CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन और एक एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने…

34 minutes ago
CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी…

44 minutes ago