खैरागढ़। ग्राम आमाघाट कादा में ईंट के लेन.देन को लेकर रविवार दोपहर एक विवाद हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में छुईखदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता रामअवतार चक्रधारी ;42 वर्षद्ध जो मूल रूप से ग्राम जेवरा सिरसा के निवासी हैं और पिछले 10 वर्षों से आमाघाट कादा में ईंट भट्टा चला रहा है। उसने बताया कि 3 साल पहले राजकुमार पटेल ने उनसे ईंट के लिए 10ए000 अग्रिम भुगतान किया था।
ईंट न उठाने के चलते जब रामअवतार ने राजकुमार को खुद आकर ईंट ले जाने की बात कही, तो राजकुमार ने नाराज होकर बहस की और चला गया। लेकिन मामला तब बढ़ गया जब दोपहर लगभग 1.30 बजे राजकुमार पटेल ट्रैक्टर लेकर आया और ईंट भरने लगा। उसे ईंट कम लगने पर दोबारा विवाद हुआ। इसके बाद राजकुमार का भतीजा टीकम पटेल मौके पर पहुंचा और रामअवतार से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। टीकम ने हाथ मुक्के और अपने हाथ में पहने चूड़ा से हमला कर दिया, जिससे रामअवतार के बाएं कान के पास गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में रामअवतार की पत्नी किरण चक्रधारी, गांववासी मोहनू सोरी, सेतराम और नेहरू शामिल हैं। इन सभी ने घटना को होते हुए देखा और सुना। आरोपित टीकम पटेल के गाली-गलौज से मौजूद लोगों को भी मानसिक आघात पहुंचा। थाना छुईखदान थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2), 296, और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…
दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…
रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…