रायपुर लेट्स रन छत्तीसगढ़ के धावकों और शारीरिक कुशलक्षेम से जुड़े जागरूक नागरिकों का सबसे बड़ा समूह हैं. लेट्स रन हर साल दिसंबर के माह में छत्तीसगढ़ में ‘द ग्रेट छत्त्तीसगढ़ रन’ का आयोजन गत कई वर्षों से करता आया है. यह आयोजन जिसमे इस साल जहां 4000 से ज्यादा लोगों ने उत्साह से भाग लिया. वहीं हर साल की तरह इस आयोजन ने छत्तीसगढ़ का एक पहलू सभी के सामने ले कर आये. इस साल का आयोजन का मुख्य विषय राजकीय पक्षी ‘पहाड़ी मैना’ था जो कि आयोजन के हर पहलू मैं उजागर हुई.
‘द ग्रेट छत्त्तीसगढ़ रन’ छत्तीसगढ़ की एकमात्र आरएफआईडी टाइमर प्रमाणपत्र वाला आयोजन हैं. यह सीजी और मध्य भारत की पहली 42 किमी प्रमाणित दौड़ है. यह मध्य भारत की पहली दौड़ है जो कि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक फेडरेशन (IAAF) और एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस (AIMS) से प्रमाणित है. रन डायरेक्टर डॉक्टर विनय तिवारी और सुनील अग्रवाल ने बताया कि लेट्स रन इस तरह के आयोजन के लिए हमेशा अग्रसर रहता हैं एवं यह छत्त्तीसगढ़ की यह पहली दौड़ जो विश्व स्तर पर होने वाली घटनाओं के लिए धावक को योग्य बनाती है एवं यह दौड़ भारत के सर्वश्रेष्ठ “स्पोर्ट्स टाइमिंग सॉल्यूशंस” की तकनीक से संचालित होती है. इस बार धावकों ने 10 किमी, 21 कि.मी और 42 किमी ने और 6 किमी दौड़ श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए 3.51 लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार दिये.

इस आयोजन को सफल बनाने में नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं शासकीय सेवाओं की भूमिका सराहनीय रही. रायपुर के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और पूर्व रेरा प्रमुख विवेक ढांड ने न सिर्फ दौड़ की शुरुआत की बल्कि धावकों को दौड़ने के लिए उत्साहित उनके साथ दौड़ भी किया. प्रायजकों के रूप में CSPDCL और स्केचेर्स कंपनी की भूमिका भी अहम रही. अनगिनत परिवारों ने इस आयोजन को दौड़ से ज्यादा एक मेले की शक्ल दी. डॉक्टर विनय तिवारी ने इसी आयोजन की अगले साल की तिथि 17 नवंबर की भी घोषणा की.
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…