
उत्तर बस्तर कांकेर , प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब और बेघर परिवार के लोगों का सपना साकार कर रही है, जो पक्के आवास की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर विकासखण्ड दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत हाटकोंदल निवासी दयाराम इन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए और पक्के मकान का सपना साकार किया है।
हितग्राही दयाराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृति मिली। पहले दो कमरे के कच्चे मकान में रहते थे, जहां बरसात के दिनों में जीवन-यापन करने में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि मिट्टी एवं खपरैल का घर होने के कारण बारिश के दिनों में पानी का टपकना, जमीन में सीलन आने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मिलने से अपने लिए एक नया पक्का और सुरक्षित मकान बना लिया है। इस नए मकान में उनका परिवार अब खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा है। उन्हांने अपने नए पक्का मकान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। योजना का लाभ प्राप्त कर पक्का मकान बनने एवं निवास करने से हितग्राही दयाराम एवं उनके परिवार बेहद संतुष्ट हैं।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…
रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…