रायपुर, वाणिज्य उद्योग और श्रममंत्री लखन लाल देवांगन ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर जिले समेत प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री देवांगन ने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण तथा जातिवाद, अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाकर मनखे-मनखे एक समान है का संदेश दिया। देवांगन ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है।
रायगढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। CM साय सुबह करीब…
रायपुर। साइबर ठग ने आरटीओ के ई चालान की एपीके फाइल भेज कर 2.63 लाख…
10 साल पहले हुआ था तलाक सखी की समझाइश से बेटियों के लिए फिर एक…
दुर्ग जिले में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी…
फरसगांव। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़ेडोगर बेलभाटा में शुक्रवार 19 जून शाम पिकअप और बाइक की…