CG : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोरा के रथ यात्रा में हुए सम्मिलित

रायपुर,

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोरा के रथ यात्रा में हुए सम्मिलित
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोरा के रथ यात्रा में हुए सम्मिलित

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शुक्रवार को रथ यात्रा के पावन अवसर पर कोरबा शहर के दादर खुर्द, बालको नगर राम मंदिर, खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित रथयात्रा में शामिल होकर विधि विधान के साथ भगवान जगन्नाथ का पूजन कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींचकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहीं। 

दादारखुर्द में भक्तो को इस पावन अवसर की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव सनातन संस्कृति की प्राचीनता के साथ-साथ उसकी निरन्तरता का भी प्रतीक है। कई शताब्दियों से यह उत्सव एकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मैं सौभग्यशाली हूँ की मुझे बचपन से इस रथयात्रा में शामिल हो कर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलता रहा है।

इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी,, सभापति नूतन सिंह, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, सुनीता चौहान, मीना लहरे, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश लहरे, अजय विश्कर्मा, रुक्मणि नायर, रामकुमार राठौर, मुकुंद सिंह कंवर सहित अन्य उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

4 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

4 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

4 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

4 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

4 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

5 hours ago